तालबेहट क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख के प्रमुख दावेदार साबित हो रहे गोलू राजा                                 -जावेद अख्तर

ललितपुर। तालबेहट ब्लाक प्रमुख का चुनाव पर अब लगभग सभी की नज़रे लगी हुई हैं। लेकिन ब्लॉक  के अन्य दावेदारों में सबसे प्रमुख जो  नाम सामने आया है वह नामविजय सिंह उर्फ़ गोलू राजा है ।

       विजय सिंह उर्फ़ गोलू राजा जो कि तालबेहट के युवाओं में सबसे अधिक प्रसिद्द नाम है। वर्तमान में राजनीति किसी की विरासत या पूर्वजों के नाम से चलने वाली नहीं  है बल्कि आज के युवाओं के अनुसार राजनीति एक सच्ची जनसेवा है और जो व्यक्ति अपने क्षेत्र की गरीब असहाय मजदूर लोगों की सेवा करना जानता है वही सच्चा राजनेता कहलाता है । राजनीति में अब परिवारवाद और पुरानी पीढ़ीबाद  का जमाना लद गया है। इस तरह के  राजनीति में कई ताजा  उदाहरण देखने को मिल रहे हैं । आज के युवाओं को रोजगार देने वाला विकास करने वाला और  सबके साथ चलने वाला राजनेता चाहिए। ऐसे में गोलू राजा और विजय सिंह जो कि तालबेहट क्षेत्र के युवाओं के चहेते नायक बनकर सामने आए हैं और क्षेत्र पंचायत की तालबेहट क्षेत्र से 2 सीटों पर भारी जन समर्थन से सदस्य  बने हैं, और उन्हें युवाओं के साथ संपूर्ण जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा  है । जिससे राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय सिंह  उर्फ गोलू राजा ही तालबेहट के ब्लॉक प्रमुख बन सकते हैं अन्य दावेदार इस मामले में उनसे पिछड़ते  हुए नजर आ रहे हैं। नव चयनित क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भी गोलू राजा के प्रति अधिक रुझान भी नज़र आ रहा है ।

Comments
* The email will not be published on the website.
I BUILT MY SITE FOR FREE USING