लौना गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने क्या कहा   -अनिल शिवहरे

जालौन। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे सामथ्र्य के साथ एक निर्धारित दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं को सशक्त बनाना होगा। यह बात ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम लौना में एक निजी कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कही। 

    प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी इन दिनों प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जनपद के दौरे पर हैं। गुरूवार की रात वह ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम लौना में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक रणजीत सिंह साहू के आवास एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। 

लौना गांव में लोगों से मिलते प्रहलाद मोदी

       इस दौरान उन्होंने उपस्थितजों को संबोधित करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद के घर गैस चूल्हा जले, सभी के सिर पर छत हो और गांव-गांव बिजली और शौचालय के इंतजाम के साथ केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। यह देश के जरूरतमंद लोगों का अधिकार भी है। कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे सामथ्र्य के साथ एक निर्धारित दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को प्रत्यके पात्र व्यक्ति को उनका हक दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। इससे पूर्व सीओ आॅफिस के पास नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के भाई का स्वागत किया। इस मौके पर जयघोष महाराज, सुल्तान साहू, राजकुमार, देवेंद्र साहू, रामसनेही साहू, मनोज कुशवाहा, राजबहादुर कुशवाहा, रोहित दीक्षित, शिवकांत स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

Comments
* The email will not be published on the website.
I BUILT MY SITE FOR FREE USING