
जालौन। पति और पत्नी के बीच विवाद होना आम बात है। पति और पत्नी के बीच विवाद की खबरें भी आप लोग अक्सर सुनते रहते होंगे। लेकिन भोपाल के पास एक गांव में जो हुआ, उसे देख सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
मीडिया की खबरों के अनुसार भोपाल के शुजालपुर गांव में रहने वाले पेशे से चालक पति व पत्नी के बीच कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ। विवाद के बाद गुस्से में पत्नी ने खुद को आग लगा ली। पत्नी को बचाने के लिए पति ने जब आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी आग में झुलस गया। इसके बावजूद उपचार के दौरान गंभीर रूप से झुलसे पति व पत्नी दोनों की ही मौत हो गई।
इसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि लोगों के होश उड़ गए। उपचार के दौरान हुई मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद वह हैरान करने वाला राज खुला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि जिस महिला का पोस्टमार्टम हुआ है वह असल में महिला थी ही नहीं बल्कि वह पुरूष था। यानी दोनों युवकों में ही प्रेम संबंध हो गए थे। जिसके बाद दोनों युवकों ने शादी कर ली और 8 सालों तक पति पत्नी के रूप में रहे। जानकारी के अनुसार पुरुष युवक के परिवार ने इस विवाह के लिए सहमति दे दी थी, जबकि महिला युवक का परिवार नहीं था।
प्रेम विवाह के बाद बदनामी से बचने के लिए दोनों सीहोर में रहने लगे। दो साल बाद परिवार वालों ने बच्चे के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने भाई का बेटा गोद ले लिया। इनके आसपास रहने वाले लोगों के अनुसार इतने सालों में उन्हें कभी पता ही नहीं चला कि महिला के रूप में उनके पास पुरूष ही है। क्योंकि हमेशा उसे लोगों ने महिला के रूप में ही देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले के बारे में जिसने भी सुना तो उसने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।